फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, तीन जख्मी

Sat, 29 Oct 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
शनिवार शाम हुए दो अलग अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग जख्मी हुए हैं। दो को इलाज कप्तानगंज सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन


पहली घटना मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ओड़वारा स्थित जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के  सामने हुई। मालवाहक वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को आटो से जिला अस्पताल भेजवाया। जिनमें 32 वर्षीय अमर नाथ उर्फ खजानू पुत्र उदयराज की रास्ते में मौत हो गई। बाइक सवार दूसरे घायल  दुर्गा प्रसाद(25) पुत्र मुनीराम निवासी ग्राम (खड़ही)बनकसही थाना मुण्डेरवा  का इलाज चल रहा है।  दूसरी घटना कप्तानगंज थाने के फ्लाई ओवर पर हुई। किसी वाहन की ठोकर से बाइक  सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कप्तानगंज अस्पताल मे भर्ती कराया  है। पहचान छावनी के जितिया पुर निवासी राम सहाय और पूरे दीवान गांव के अयोध्या लाल के रूप में हुई। एक बाइक से दोनों लोग बस्ती शहर गए  थे। शाम को लौटते समय फ्लाई ओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से  टक्कर मार दी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें