फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों ने हाइवे जाम किया

Fri, 29 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
हाइवे पर जाम ‌लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के रामजानकी तिराहे के पास हाइवे पार कर रहे बाइक सवार को नीली बत्ती वाले एक लक्जरी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दूसरे लेन पर चल रहे कावड़ियों ने हादसे के बाद नीली बत्ती वाले वाहन को रोकना चाहा, मगर चालक ने तेज गति  से गाड़ी चला भाग निकला। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था में  लापरवाही मानते हुए नेशनह हाइवे को जाम कर दिया।  दुबौलिया थाना क्षेत्र के समौड़ा गांव निवासी सतीश शुक्ला पुत्र लालमन  शुक्ला गांव की ही दीपिका के साथ बाइक से बभनान जा रहे थे।  दिन में डेढ़ बजे के करीब वह छावनी के रामजानकी तिराहे के पास हाइवे पार कर रहे थे कि फैजाबाद की तरफ जा रही नीली बत्ती लगी एक लक्जरी गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार  दोनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के भाग रही गाड़ी को कांवड़ियों ने  रोकना चाहा, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। इससे गुस्साए  कांवड़ियों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का हवाला देते हुए हाइवे पर जाम  लगा दिया। पुलिस प्रशासन की ओर से काफी मान मनौव्वल के बाद कांवड़िए माने। हाइवे पर तकरीबन एक घंटे जाम लगा रहा, इससे लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ी। वहीं स्थानीय लोगों ने  घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें