बस्ती। सराफा व्यापार पर साढ़े 12 फीसदी तक एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सराफ कारोबारियों ने चौथे भी दुकानें बंद रखीं। शनिवार को जिलाध्यक्ष कुंदनलाल वर्मा की अगुवाई में ग्रामीण क्षेत्र में सराफा की दुकानों को बंद कराया गया। बताया कि अभी तक एक करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हो चुका है। मांगे पूरी होने तक कारोबार ठप रहेगा।
बंदी को लेकर शनिवार को सराफा संघ स्वर्ण व्यवसायी संघ की बैठक पंचायती मंदिर पुरानी बस्ती में हुई। बैठक में रविवार को वित्त मंत्री अरुण जेतली की बुद्धि-शुद्धि के लिए पंचायती मंदिर में यज्ञ होगा। संरक्षक मणिलाल वर्मा ने कहा कि सरकार भ्रमित करने वाला बयान जारी कर रही है। कहा कि सराफा कारोबारी किसी भी टैक्स देने से नहीं बल्कि इंस्पेक्टर राज से आतंकित और आशंकित हैं।
इस मौके पर हरिमोहन वर्मा, मनोज, राजेंद्र सोनी, त्रियुगी, रामानंद, रमेश, डब्बू, जगन्नाथ, दीपक, संजय, प्रमोद, रामकृष्ण, दुर्गा, उसंजय कसौधन, माहन, सोहन, बब्लू, नीरज, अनुपम, सुभाष, सैफुल बंगाली, अंकुश, गुड्डू, गौरीशंकर, श्यामकुमार, ओमप्रकाश, खुनखुन, पंकज, जितेंद्र, हरिश्चंद्र, रवि, हनुमान, सोयेब, राजन, टुनटुन, विश्वनाथ, बीरबल, कल्लू महराज आदि मौजूद रहे।