फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मौत में जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Sun, 26 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विद्युत पोल से करंट उतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज। हाईटेंशन तार से मलिया चूहा गांव में हुए हादसे का ठीकरा संबंधित अवर अभियंता के खिलाफ फूटा है। हादसे का शिकार बने परिवार के मुखिया की तहरीर पर पुलिस ने जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि 10 वर्ष से आबादी के बीच लोगों की छतों से होकर गुजर रहे हाईटेंशन तार को लेकर शिकायत की जा रही थी, मगर विभाग के अभियंताओं ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।  
विज्ञापन


शुक्रवार को उस गांव के रामगोपाल यादव की पुत्री रीमा अरगन से कपड़ा उतारने गई थी। जैसे ही उसने कपड़े उतारने के लिए हाथ बढ़ाया कि करंट वाले तार की ओर खिंचने लगी। बिना कुछ समझ पाए वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर उसकी बहन सीमा और मां शकुंतला भी जा पहुंची लेकिन तब तक रीमा बिजली के तार से चिपक गई थी। उसे छुड़ाने के प्रयास में मां और बहन भी चपेट में आ गईं और करंट के तेज झटके से वे छत पर गिर पड़ी। कुछ ही देर में रीमा की मौत हो गई थी। मां शकुंतला और और बहन सीमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें