फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
कार चालक संदीप मिश्रा फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाल्टरगंज। डुमरियागंज मार्ग पर बेलहरा चौराहे के समीप ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। इसमें कार के परखचे उड़ गए। कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार तड़के लगभग चार बजे बेलहरा चौराहे से हनुमान मंदिर के सामने से होकर कार बस्ती की तरफ से आई। उसी दिशा में जा रहे ट्रक में एकाएक पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। कार के ट्रक में फंस जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र व आधार कार्ड से 35 वर्षीय संदीप मिश्रा पुत्र स्वर्गीय नन्हे लाल मिश्रा निवासी धुरीरीपुर (शिवनगर) थाना महाराजगंज जिला जौनपुर के रूप में पहचान हुई। थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शाही ने बताया मृतक के परिजनों को दूरभाष के जरिए सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें