फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर हादसा, प्रधानाचार्य समेत चार घायल

विज्ञापन
ट्रक में भिड़ी स्कॉर्पियों। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर बाजार। फोरलेन पर नगर थाने के दुबखरा के पास शुक्रवार को बेकाबू हुई स्कार्पियो खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना में प्रधानाचार्य सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कार्पियो में सवार होकर चार शिक्षक और लिपिक विद्यालय से घर जा रहे थे। स्कार्पियो में बालिका इंटर कॉलेज चकोही तुर्कीपुर दुबौलिया की प्रिंसिपल पुष्पावती, नादे कुंआ स्थित रामसुमेर सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक सुनीता निवासी दुबौलिया क्षेत्र के पिपरा बृजलाल, नगर क्षेत्र के नूरचक निवासी विनोद वर्मा के अलावा लिपिक दिलीप कुमार शाही निवासी गांधीनगर कोतवाली सवार थे। विद्यालय से छुट्टी होने के बाद सभी स्कार्पियो में सवार होकर शहर की ओर आ रहे थे। इसी बीच दुबखरा के पास हादसा हो गया।        
बाइक से साइकिल भिड़ी,दो घायल
वाल्टरगंज। डुमरियागंज मार्ग स्थित रमवापुर गांव के सामने बाइक की साइकिल में टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक पकड़ी भीखी निवासी 20 वर्षीय इंद्र कुमार और साइकिल सवार 75 वर्षीय राम अधार मिश्र निवासी रतनपुर मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां पर इंद्र कुमार की गंभीर स्थिति देखकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें