फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी जाते समय रास्ते में होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
रामप्रताप फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुधौली/सोनहा। रुधौली थाने के सीजनल फायर स्टेशन पर तैनात 55 वर्षीय होमगार्ड राम प्रताप की ड्यूटी जाते समय बृहस्पतिवार को मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर रुधौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से मृत्यु हुई। प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम में मौत के वजह की पुष्टि हो सकेगी। 
विज्ञापन

सोनहा थाने के हरिहरपुर गांव निवासी राम प्रताप होमगार्ड में कार्यरत थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी अग्निशमन विभाग में लगी है। चूंकि तहसील स्तर पर फायर स्टेशन बनाने के आदेश के बाद रुधौली थाने पर सीजनल फायर स्टेशन स्थापित है, जहां फायर आफिसर ने राम प्रताप को भी पोस्ट किया था। परिवार के लोग बताते हैं कि सुबह करीब सात बजे वह घर से ड्यूटी के लिए निकले। दो घंटे बाद लगभग नौ बजे रुधौली नगर पंचायत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड के सभासद शशांक कुमार व उनके साथी अर्जुन ने क्षेत्र के धन्सा गांव के पास उनका शव पड़े होने की पुलिस को जानकारी दी।  

टूट गई गार्ड के परिवार की आस 
यूं तो होमगार्ड की नौकरी कर रहे राम प्रताप का भरा पूरा परिवार था लेकिन गृहस्थी के खर्चे का प्रबंध इन्हीं के जिम्मे था। तीन पुत्रों में से सबसे बड़े दिनेश हरिहरपुर चौराहे पर गुमटी रखकर पान बेचते हैं। दूसरे नम्बर के रमेश बेरोजगार और तीसरा उमेश अभी पढ़ाई कर रहा है। कच्ची गृहस्थी का मुखिया विहीन परिवार कैसे चलेगा, यह सोचकर लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। सुहाग मिटने से राम प्रताप की पत्नी गीता मानो असहाय हो गई हों। यह सूचना आते ही पूरा गांव शोक में डूब गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें