वाल्टरगंज। क्षेत्र के भादी खुर्द गांव में बुधवार/बृहस्पतिवार की रात बरामदे के छज्जे की कुंडी से लटका युवक का शव मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा कि युवक नशे का आदी था।
थाना क्षेत्र के भादी खुर्द गांव निवासी हरिश्चंद्र उर्फ गोगई गुप्ता ( उम्र 26 वर्ष)पुत्र दिलीप अविवाहित था। बुधवार देर शाम तक घर नहीं पहुंचा था। घर के लोग भोजन के पश्चात सो गए। देर रात घर के बरामदे के छज्जे की कुंडी से हरिश्चंद्र का शव लटका देखकर पिता दंग रह गए।
परिवार में कोहराम मच गया। देर रात पिता की सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस भी पहुंची और शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसके नशे का आदी होने की बात भी सामने आई है। एसओ संजय शुक्ल का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।
हरिश्चंद्र की मां ने बताया कि नवरात्र के समय शराब पीकर छत पर जाने के लिए बनी सीढ़ी से कूद गया था, जिससे उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया था। हरिश्चंद्र मछली बेचता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।