नगर बाजार। क्षेत्र की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। पिता के साथ थाने पहुंचकर उसने पुलिस को भी पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का पुलिस मेडिकल करा रही है।
तहरीर में पीड़िता के पिता ने कहा है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बुधवार को तीन बजे खेत में जरूरी काम से गई थी। उसी समय रानीपुर निवासी मट्टू और दीपक उसे पकड़ कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिए। इसके बाद घने मूंज (खर) में खींच ले गए। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर किशोरी घर पहुंची। बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष नगर डीके. मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।