फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को जिंदा जलाने का प्रयास

Sun, 19 Mar 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बिहरा स्थित एक राइस मिल के बाहर सो रहे 23 वर्षीय युवक पर किसी ने मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा दी। धू-धूकर शरीर पर कपड़े जलने लगे तो उसने शोर मचाया। 
विज्ञापन


मदद में तत्काल कोई नहीं दिखा तो वह भागते हुए अपने घर पहुंचा। घरवालों ने आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ईएमओ ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा संजय सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है लेकिन अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। उधर, राजकुमार के बड़े भाई रामसुभग का कहना है कि उसकी हालत अभी नाजुक है। अस्पताल से मोहलत मिलते ही मुकदमा दर्ज कराएंगे। 
बिहरा निवासी राजकुमार उर्फ छट्ठू(23) गांव में ही धान कूटने की मशीन लगा रखी है। रोज की तरह शनिवार रात को भी वह मिल पर ही सोया था। तभी किसी ने उसके ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। उसकी किसी से रंजिश नहीं है लेकिन प्रेम प्रसंग का एक मामला करीब छह माह पहले थाने पर पहुंचा था। पुलिस की मौजूदगी में तय हुआ था कि दोनों के घरवाले इनकी शादी कर दें लेकिन बात नहीं बनी। इधर राजकुमार के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। माना जा रहा है कि इसी रंजिश में उस पर आग लगाई गई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें