फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत के मामले में चालकों पर केस

Sat, 16 Apr 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Self
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। जिले के दो थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत के मामले में चालकों पर केस दर्ज किया गया है। छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव के पास सिद्धार्थनगर जा रहा लोहा लदा मिनी ट्रक वहां पहले से खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में 27 वर्षीय मोहम्मद नफीस पुत्र निब्बू निवासी सेक्टर सात वृंदावन पीजी आई रोड लखनऊ की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


इस मामले में परवेज आलम सिद्दीकी पुत्र यूनुस निवासी ब्राह्मण टोला खरिका तेलीबाग लखनऊ की तहरीर पर वाहन संख्या-यूपी-44टी-2712 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एसआई उमेश चंद्र यादव कर रहे हैं। इसके अलावा हाइवे पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के पास एक लक्जरी वाहन से बाइक में जबरदस्त टक्कर से 56 वर्षीय गणेशदत्त पांडेय निवासी हरदिया थाना कोतवाली की मौके पर मौत हो गई थी। इस मामले में दिवगंत के पुत्र राजनरायन पांडेय की तहरीर पर वाहन संख्या यूपी-53-बीएक्स-2001 के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की विवेचना एसआई महेंद्र प्रसाद पांडेय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें