फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों का हिरन पर हमला, गंभीर

विज्ञापन
घायल हिरन का इलाज करते पशु चिकित्सक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज/कप्तानगंज। क्षेत्र के बघौड़ा गांव में कुत्तों के झुंड ने हिरन पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही वनकर्मियों ने घायल हिरन को पशु अस्पताल पहुंचाया। वन रेंज कप्तानगंज के रेंजर सुरेंद्र प्रसाद कन्नौजिया ने बताया कि हिरन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सोमवार की सुबह नौ बजे एक हिरन को कुत्तों की झुंड से घिरा देखकर ग्रामीण दौड़े लेकिन ज्यादा तादाद में कुत्तों को हमलावर मूड में देखा तो पहले डर गए। खेत में काम कर रहे कुछ किसान भी पहुंचे और किसी तरह सबने हिरन को छुड़ाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मी राम मूरत, प्रदीप कुमार पहुुंचे और हिरन को इलाज के पशु अस्पताल कप्तानगंज ले गए। पशु चिकत्साधिकारी डॉ अनिल कुमार राय और फार्मासिस्ट राहुल शुक्ला आदि घायल हिरन का इलाज करने में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें