फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर पलटा ट्रक, दबने से एक की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : stluciatimes.com
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी कस्बे से सटे खेसुआ के समीप फोरलेन स्थित नहर पुल के पास बेकाबू ट्रक पलट गया। इसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। बस्ती की ओर से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक (यूपी 21 बीएन 1844) पर चीनी मिल का बगास (चूरा) लदा था। सुबह अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। पलटते समय एक व्यक्ति चपेट में आकर दब गया। इसकी पहचान 55 वर्षीय कुमारे निवासी पूरे हिंदू थाना छावनी जिला बस्ती के रूप में हुई। पलटे ट्रक को आसपास के बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंचे लेकिन किसी को अनुमान नहीं था कि इसके नीचे भी कोई हो सकता है। ट्रक को बाहर निकालने के दौरान क्रेन ने ऊपर उठाया तो हाथ दिखाई दिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार शाही और एसआई राजाराम ने दबे हुए व्यक्ति को वाहन के नीचे से निकलवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहचान हो जाने के कारण हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें