फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल ट्रैक पर मिली युवक की लाश

विज्ञापन
crime scene - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

साऊंघाट। ओड़वारा रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पश्चिम अप ट्रैक पर मंगलवार को युवक की क्षत-विक्षत लाश मिली। कई टुकड़े में कटे शव का कुछ हिस्सा दोनों ट्रैक के बीच मिला। निकट के गांव लोहटी के कुछ लोग रेलवे लाइन की तरफ जाने पर शव देखकर डर गए। सूचना पर पहुंची पुरानी बस्ती पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ पुरानी बस्ती का कहना है कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के गांव के लोगों ने रेलवे गेट 197/बी से 120 मीटर पश्चिम अप ट्रैक पर कटा शव देखा। बीच में फैले खून और शरीर के कटे अंगों को देखकर लगा कि घटना के बाद कई ट्रेनें गुजर चुकी हैं। भोर में कोहरा अधिक होने से पता नहीं चला। गांववालों ने गेटमैन मनराज मीना को सूचना दी। उसने की-मैन को बुलाकर लाश ट्रैक से बाहर कराया। इसके बाद मेमो के जरिए बस्ती और ओड़वारा स्टेशन को जानकारी दी गई। बाद में पुरानी बस्ती थाने के प्लास्टिक कांपलेक्स चौकी से पुलिस पहुंची। इंचार्ज हरेकृष्ण उपाध्याय का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर मौत की घटना लग रही है। संभावना आत्महत्या की भी है। लेकिन शिनाख्त नहीं होने से इसका पता नहीं चल सका। ऐसे में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें