एपीएनपीजी कालेज के छात्र नेताओ ने समाज कल्याण विभाग का किया घेराव।
- फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती।छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज एपीएन पीजी कालेज के छात्रों ने बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनके कक्ष में घुसकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि बड़ी संख्या में कालेज के छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं मिली। इस बारे में जब डीएसडब्ल्यूओ से मिला गया तो उन्होंने कई बार आश्वासन दिया, मगर अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे तमाम छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो गए है। छात्रों ने कहा कि जल्द ही छात्रवृत्ति नहीं मिली तो वे आर पार की लड़ाई लड़ेगें। रणजीत प्रताप सिंह, कबीर तिवारी, अर्पण श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, संतोष चौधरी, विकास गुप्ता, राहुल यादव, सूर्यजीत, आशीष पांडेय, संचित श्रीवास्तव, शिव कुमार, दिलीप यादव आदि रहे।