फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने रेल कर्मी को उतारकर पीटा

Tue, 14 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिटाई।
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर से बांद्रा जा रही ट्रेन के मकैनिकल कार में घुसे जीआरपी सिपाहियों ने जमकर बवाल काटा। बस्ती पहुंचने पर जब सिपाहियों की तादाद बढ़ गई,तो ट्रेन से मैकेनिक को उतार लिए और पीटकर लॉकप में बंद कर दिया। खबर मिलते ही जब रेलवे अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो आनन-फानन में उन्हें छोड़ा गया। 
विज्ञापन


रविवार की रात  जीआरपी के दो सिपाही बांद्रा-कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरेटर कार कोच में घुस गए। कोच में सवार एसी मैकेनिकों  ने इसका विरोध किया तो दोनों मैकेनिकों को पीटकर लाकप में डाल दिया। मैकेनिक अरविंद कुमार और नितेश कुमार तिवारी नाम के मकैनिक रात करीब साढ़े 11 बजे दूसरी  ट्रेन से मुंबई रवाना हो सके। 

इस संबंध में एनईआर के सीनियर डीआरएम अशोक सिंह ने बताया कि यह घटना यदि सही है तो गंभीर मामला है। उन्होने बताया कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच कमेटी  गठित की गई है। टीम में आरपीएफ के अधिकारी भी शामिल है। इनकी रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें