फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 22 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
बुधवार को घूस लेते पकड़ गए बीएसए कार्यालय के लिपिक संतोष गुप्त को एंटी करप्शन की टीम ने गोरखपुर स्थित सतर्कता अधिष्ठान के कोर्ट नंबर पांच में बृहस्पतिवार को लगभग डेढ़ बजे पेश किया। जिला जज की अनुपस्थित में मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे ने बहस सुनने के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब मामले की सुनवाई पांच अक्टूबर को गोरखपुर में होगी। आरोपी के अधिवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को डीजे के न्यायालय में जमानत की अर्जी दी जाएगी। इससे पहले आरोपी को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को गोरखपुर के एंटी करप्शन की टीम ने बीएसए कार्यालय के लिपिक संतोष गुप्त को एक शिक्षक का तबादला करने के नाम पर 15 हजार रुपये घूस लेते उनके आवास पर पकड़ा था। इस मामले में उस समय खलबली मच गई जब लिपिक ने इसमें बीएसए और दो अन्य शिक्षक का नाम ले लिया। इसी आधार पर बीएसए को भी साजिश करने के आरोप में 120बी का मुजरिम बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें