फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बनकर पहुंचे उचक्के ने उड़ाई चेन

Wed, 26 Apr 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को पुलिस बता रहे उचक्कों ने महिला दुकानदार की सोने की चेन उड़ा दी। महिला को जब तक लुटने का पता चला, तब तक दोनों पल्सर बाइक पर बैठकर रफू-चक्कर हो गए। सफारी सूट पहने अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को कस्बे की फूलमती पत्नी असर्फी लाल गुप्त अपने किराने की छोटी सी दुकान पर बैठी थीं। लगभग तीन बजे दिन में आसमानी रंग की पल्सर बाइक लेकर दो लोग उसकी दुकान पर पहुंचे, जिनमें एक सफारी सूट पहने हुए था। मांगने पर जब महिला उन्हें गुटखा देने लगी तो उसके गले में पड़ी सोने की चेन पर नजर पड़ गई।महिला का कहना है कि वे लोग खुद को पुलिस वाला बताकर आई कार्ड भी दिखाया और समझाने लगे कि जमाना खराब है और जेवर पहनकर दुकान पर न बैठे। देखने के बहाने उसके गले से चेन उतरवा लिया। उसी की बहू से कागज मंगाकर उसी में चेन लपेट कर गल्ले में रखने को कहा। इसी बीच बहू को धक्का देकर हाथ से चेन छीन कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें