महसो। सांड़ के हमले में लालगंज थाना क्षेत्र के समसपुर में एक बुजुर्ग की जान चली गई। शनिवार की रात घर के बाहर नल पर हाथ-पांव धोते समय उन पर सांड़ ने हमला किया। मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाते समय मृत्यु हो गई।
समसपुर निवासी रंगीलाल राजभर शनिवार की रात को लघुशंका से निवृत्त होकर नल पर हाथ धुलने लगे। तभी पीछे से एक सांड़ आ पहुंचा। बताया जा रहा है कि सांड़ ने उनको उठाकर पटक दिया और सींग से प्रहार करने लगा। उनके चिल्लाने पर जब तक घर के लोग पहुंचे तब तक उन्हें सांड़ लहूलुहान कर चुका था। परिवार के लोग हालात गंभीर देखकर कैली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही रंगीलाल ने दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।