फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे शव मिला, हत्या की आशंका जताई

Mon, 02 Jan 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
विक्रमजोत-टूटी भीटी मार्ग पर स्थित बैरवा पुल के नीचे सोमवार  सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले पर काले निशान और जीभ बाहर निकले होनेे से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। आशंका यह भी व्यक्त की जा रही है कि वह किसी वाहन का ड्राइवर या खलासी हो, जिसकी हत्या कर उसकी गाड़ी लूट ली गई हो। प्रभारी एसपी रोहित मिश्र का कहना है कि मौके की नवैयत को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि इसे किसी वाहन से लाया गया और सुनसान देखकर फेंक दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ चीजें साफ होंगी। मृतक की उम्र  करीब 35-36 वर्ष आंकी जा रही है। उसने नीली रंग की पेंट व मटमैले रंग की  शर्ट व जैकेट पहने रखा है। एएसपी ने बताया कि जिले के थानों  के साथ ही पड़ोसी जनपदों से भी संपर्क साधा जा रहा है। जल्द ही घटना का  खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें