फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने ली दुकानदार की जान

Thu, 16 Mar 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बस्ती शहर में बेकाबू बाइकर्स ने पटर पर दुकान चलाने वाले युवक की जान ले ली। गांधीनगर में फास्ट फूड के ठेले से अनियंत्रित बाइक भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बड़ा-पाव का भारी-भरकम ठेला फिरकी की तरह घूम गया। उसके साइड में लगा शीशा टूटकर 26 वर्षीय दुकानदार के गले में जा घुसा। शीशे से गले का काफी हिस्सा कट गया। आसपास के लोग आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार भोर के करीब तीन बजे इलाज शुरू होते ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पक्के मुख्य बाजार में पाठक कोठी के बगल से निकलने वाली धर्मशाला रोड की गली में मुड़ते ही दाहिने तरफ गोलू गुप्ता का मकान है। उनके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मां भी बीमार हालत में बिस्तर पर पड़ी है। ठेले पर बड़ा-पाव आदि चाइनीज फास्ट फूड की दुकान लगाकर वह किसी तरह मां और एक बहन का खर्च उठा रहा था। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। घर से बमुश्किल सौ मीटर दूर मेन रोड पर उसने दुकान लगा रखी थी। आसपास के लोग बताते हैं कि बुधवार रात में करीब 10 बजे वह ठेला लेकर घर की तरफ जैसे ही बढ़ा, तभी ओवर स्पीड में पहुंची बाइक ठेले में जा टकराई। स्पीड ज्यादा होने की वजह से ठेला घूम गया और उसके साइड में लगे शीशे टूटकर गोलू के गले को चीर दिया। जिससे उसके गर्दन से खून का फुहारा फूट पड़ा। 

मौत की खबर सुनते ही पास-पड़ोस के लोग घर पर जुट गए। घर के अंदर पड़ी मां को शव पहुंचने तक किसी ने घटना की जानकारी नहीं दी लेकिन अनुमान लग चुका था कि उसका लाल अब इस दुनिया में नहीं रहा। शाम को शव आते ही कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें