फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हुई थी बबलू की हत्या

Thu, 01 Feb 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
रुधौली थाना क्षेत्र के हरदा गांव के श्याम बिहारी की मौत होने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
महराजगंज/दुबौला। कप्तानगंज थाने के खुटहना निवासी शिव बहादुर सिंह उर्फ बबलू की हत्या चुनावी रंजिश में की गई है। इसी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ कुछ सबूत लगे है।
विज्ञापन

 बुधवार की रात वाल्टरगंज थाने के जंगल बेलवाजोर के पास खुटहना निवासी शिव बहादुर उर्फ बबलू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
फावड़े से पैर का पंजा काटने के बाद उन्हें गोली मारी गई थी। मृतक शिव बहादुर सिंह के बेटे शुभम की तहरीर पर पुलिस ने द्वारिका चौधरी, उनके बेटे राजेश और नाती राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी। लेकिन सफलता नहीं मिली। जबकि घटनास्थल से शुभम को एक फोटो मिली है। फोटो और फोन से सूचना देने वाले बिंदु पर पुलिस निगाह रखे हुए है। प्रभारी एसपी नरेंद्र सिंह का कहना हैं कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें