फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों को रोका तो चढ़ा दी पिकअप

Tue, 24 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र मे पशु तस्करों ने बाइक तोड़ी।
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के कटरूआबीर में रात के अंधेरे में पशुओं को पिकअप पर लाद रहे तस्करों को टोकना बाइक सवार युवकों पर भारी पड़ गया। तस्करों ने पशुओं से लदी पिकअप से बाइक सवार दोनों युवकों को कुचलने का प्रयास किया। दोनों कुछ दूर जा गिरे और भागकर जान बचाई, मगर पिकअप की चपेट में आई बाइक चकनाचूूर हो गई। इस दौरान अनियंत्रित होकर पिकअप खेत में चली गई, जिसे छोड़कर तस्कर भाग निकले। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ हत्या का प्रयास, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि इनके विरुद्घ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन


महादेवा (पिपरा गौतम) के अखिलेश कुमार सिंह बहादुरपुर शुक्ल स्थित अपने ईंट भट्ठे की तरफ जा रहे थे।  तभी एक पिकअप भट्ठे की तरफ घूमते दिखी। शक हुआ कि भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर कहीं भागने की फिराक में तो नही हैं। हालांकि बाद  में कटरूआवीर गांव की ओर चली गई। देर रात उन्होंने साथी कृष्ण कुमार शुक्ल के साथ जाकर संदिग्ध लग रही पिकअप रोक कर पूछताछ करनी चाही तो चालक भड़क गया। उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर अपाची बाइक पर चढ़ाने की कोशिश कि जिसकी टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे।

अखिलेश सिंह के अनुसार टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक बाइक घसीटते हुए बीच-पच्चीस मीटर तक ले गया। फिर उसने बैक करके दोबारा बाइक पर पिकअप चढ़ा दी। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। जिसमें से तीन लोग उतरकर भागे। जिनमें एक उसी क्षेत्र के कटरूआ निवासी रतन तेली बताया गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर एक नामजद समेत तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें