बस्ती। बनकटी को नगर पंचायत बनाए जाने के निर्णय के विरोध का स्वर तेज हो गया है। ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बनकटी ब्लाक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही नगर पंचायत बनाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की।
मंगलवार को तमाम ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि विकास खंड कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां पर ग्रामीणों ने नगर पंचायत बनाए जाने के शासन स्तर के निर्णय का विरोध किया। यहां पर ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव के बाद नगर पंचायत को थोपा जाना पूरी तरह से असंवैधानिक और लोकतांत्रिक नियमों के विरुद्ध है। बनकटी को नगर पंचायत बनाये जाने का निर्णय मानक के भी विरुद्ध है। कहा कि न्याय पंचायत बनने पर ग्राम प्रधानों के अधिकार छिन जाएंगे।
ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित होगा। यदि नगर पंचायत का गठन आवश्यक हो तो इसके लिए किसी दूसरे जनपद के किसी दूसरे विकास खंड का चयन किया जा सकता है। कहा कि इस निर्णय से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल प्रभावित होगा तो पूरे विकास खंड के प्रतिनिधि अपना आंदोलन और तेज करेंगे।
ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र पाल ‘बब्बू’, सूरज चौधरी, विंद्रेश चौधरी, बाबूराम चौधरी, लालती, श्यामचंद्र चौधरी, विवेक कुमार शुक्ल, सीतापति, दिलीप चौधरी, ज्वाला यादव, जगदंबा शुक्ल, घनश्याम के साथ ही क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं बासापार, बाघापार, भरवलिया, कैथोरा, सजनाखोर, कैथोरा आदि के ग्रामीण अजय शुक्ल, सदानंद यादव, सुभाष यादव, अमित यादव, धर्मेंद्र चौहान, रामदयाल, मनीष दुबे, श्याम चंद्र, बासमती, कैलाशी, दर्शना, ज्ञानमती, गीता, सजहता, लाली, मालती, उमेश, देवनरायन, ओम प्रकाश चौधरी, सुभाष, प्रेमनरायन, वशिष्ठ कुमार, जवाहिर, ध्रुव कुमार, अनूप शुक्ल, राघवेंद्र, आनंद, विकास, गंगेश, विनय, शिवशंकर शुक्ल, श्याम नरायन, राजमती, मंगरा, राजकुमार, रामबक्श, रामबीर, राम सिंह, रामधनी यादव आदि शामिल रहे।