फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट से जख्मी महिला, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
सुमित्रा फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुबौलिया। 
विज्ञापन

विशेषरगंज-बरदिया लोहार संपर्क मार्ग पर बाइक की चपेट में आने से शुक्रवार की रात महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

हादसा सुवरहा गांव के पास रात नौ बजे हुआ। गांव की 49 वर्षीय सुमित्रा पत्नी राम बहोर घर के सामने किसी काम से सड़क पार कर रहीं थीं कि पीछे से तेज गति से आए अज्ञात बाइक चालक से टक्कर लग लग गई। इससे सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि बाइक चालक भाग निकला। परिवार के लोग दौड़े और विशेषरगंज निजी चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। परिवार के लोग सुमित्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने जांच के बाद हालत गंभीर होते देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही सुमित्रा ने आधी रात को दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह परिवार वाले शव के साथ दुबौलिया थाने पर पहुंचे। जहां दुबौलिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा। फिलहाल, अभी तक परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें