फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते समय कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पार करते समय कुचलकर मौत
विज्ञापन

गायघाट/कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाने के भोयर चकदहा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार रात भोयर चकदहा निवासी कन्हैयालाल के चाचा की लड़की की शादी के लिए बरात आई थी। जो राम जानकी मार्ग के बगल में रुकी थी। द्वार पूजा के बाद भोजन न किए बारातियों को कन्हैया बुलाने गए। वापस आते समय सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। आनन-फानन परिजन जिला अस्पताल ले गये। जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिवार व रिश्तेदारों ने किसी तरह शादी की रस्म अदायगी पूरी कर रात में ही बारात की विदाई कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें