फोटो
रवई नदी में चोरी-छिपे हो रहा खनन
गोंडा से बस्ती केे गौर क्षेत्र में प्रवेश करती है रवई
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। रवई नदी से मिट्टी की खुदाई चोरी-छिपे हो रही है। किसानों का कहना है कि नदी गहरी होने से दिक्कत बढ़ेगी। खदान से जिम्मेदार बेखबर हैं।
गौर ब्लॉक के हर्रैया-बभनान मार्ग के पुल से पूरब लगभग एक से डेढ़ किमी तक सैकड़ों किसानों के खेत के हैं। नदी कठौतिया, साउडीह, अगया, भौखरी, जलालाबाद, आमा, इटवा गांव के किनारे से बहने वाले नदी से रात-दिन जेसीबी लगाकर अंधाधुंध खनन किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है नदी से निकाली गई मिट्टी भौखरी में बन रहे विद्युत पॉवर प्लांट में ले जा कर पाटी जा रही है। इनका कहना है कि मिट्टी निकालने से नदी गहरी हो जा रही है। बरसात में पानी भरने पर बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। इस संबंध में एसडीएम हर्रैया शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि खनन रोकने की जिम्मेदारी खनन विभाग की हैं। खनन विभाग के इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार सिंह ने बताया रवई नदी में मिट्टी खुदाई होने की जानकारी नही है। यदि ऐसा हो रहा है तो इस पर कार्रवाई होगी।