फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगल को कुचलने की कोशिश,गन्ने में छिपे

विज्ञापन
विज्ञापन
युगल को कुचलने की कोशिश, गन्ने में छिपे
विज्ञापन

बोलेरो सवार कुछ लोगों पर अपहरण की कोशिश का आरोप

महराजगंज।
कस्बे से भागी युवती की जान उस समय सांसत में पड़ गई, जब चार पहिया सवार कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवती ने खुद को गन्ने में छिपा कर पुलिस को खबर कर दी। नगर थाने की तत्परता से उसे बचाया जा सका।
नगर थाने के एक गांव की युवती का दुबौलिया थाने के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सात माह की गर्भवती बताई जा रही युवती प्रेमी के साथ भागकर बस्ती शहर में किराये के मकान में रहने लगी। कुछ दिन खोजबीन करने के बाद नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रेमी युगल दोस्त के साथ बाइक से फुटहिया पहुंचे। वे दिल्ली जाने के लिए निकले थे। उन दोनों पर कप्तानगंज थाने के पिकौरा के पास बोलेरो सवार कुछ लोगों ने हमला करने की कोशिश की। युवती का कहना है कि उसे अगवा करने का प्रयास किया गया। बाइक से जा रहे दोनों को जब खतरे का एहसास हुआ तो महराजगंज पूर्वांचल बैंक के पास बाइक खड़ी करके दोनों गन्ने के खेत में घुस गए। बैंक सुरक्षा में ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल पंकज यादव और शैलेश यादव ने चौकी प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा को खबर की। कुछ ही देर में फ़ोर्स के साथ उनके पहुंचते ही ग्रामीण भी जुट गए। तब बोलेरो सवार भागे। नगर के प्रभारी निरीक्षक डीके मिश्रा ने बताया कि दोनों के अभिभावक बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें