फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर गए बारातियों की नकदी, मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर गए बरातियों की नकदी, मोबाइल चोरी
विज्ञापन

पांच को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, अंबेडकर नगर पुलिस को घटना पर ही शक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बस्ती से अंबेडकरनगर गई बरात में चोरों ने कई की जेबें साफ कर दिया। घटना से आक्रोशित बारातियों ने पांच को पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजाजोत कला गांव से अंबेडकर नगर कोतवाली क्षेत्र के मयूर रिसॉर्ट में बरात गई थी। बारात में कई अधिकारी वर्ग के लोग भी थे। रविवार की रात द्वारपूजा के दौरान सभी डांस में मस्त थे। तभी मैरेज हाल में पांच युवक पहुंचे। दूल्हे का मित्र बताकर बरातियों के संग डांस करने लगे। इसी दौरान पांचों युवक वर पक्ष का 60 हजार नकद और पांच मोबाइल चोरी कर लिए। फिर आराम के साथ खाना खा रहे थे। एक महिला ने अपना मोबाइल चोरी होने की बात बताई तो अन्य भी देखने लगे। पांच लोगों के मोबाइल चोरी होने की बात सामने आई। चोरी की घटना से घराती और बराती पहचान में जुट गए। तभी पांच युवक संदिग्ध मिले। सभी ने घेरेबंदी करके पांचों युवकों की पहचान कराई। किसी पक्ष से न होने पर जमकर पिटाई की और बरात में शामिल एक पुलिस अधिकारी की सूचना पर अंबेडकरनगर कोतवाली पुलिस पांचों युवकों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की पकड़े गए युवक चोर नहीं हैं। उन्हें हिरासत में लिया गया है। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। हमें मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें