बाइक से गिरकर वृद्ध की मौत
गौर बाजार (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोठवा निवासी 75 वर्षीय जनार्दन लाल श्रीवास्तव की रविवार की रात करीब सवा आठ बजे बाइक से गिरने पर मौत हो गई। जनार्दन लाल गौर बाजार में दुकान चलाते थे। रोज की तरह रात को दुकान बंद कर घर जाते समय पूर्वांचल बैंक के पास अचानक वह बाइक से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोट लग गई। लोग उन्हें गौर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।