फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर मुंडेरवा सीएचसी पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जहर खाकर मुंडेरवा सीएचसी पहुंचा युवक
ससुराल आया था भरौली बाबू गांव का बब्लू
बच्चों संग बहन के घर पत्नी के जाने से नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा। ससुराल पहुंचे युवक को पत्नी और बच्चे नहीं मिले तो गुस्सा गया। जहर खाकर बाइक से सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा पहुंचा। डॉक्टर से जहर खाने की बात कही। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर की है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरौली बाबू गांव निवासी बबलू (35) अपराह्न सीएचसी मुंडेरवा पहुंचा। डॉक्टर को खुद जहर खाने की जानकारी दी। सीएचसी में पहुंचे मरीजों और तीमारदारों के मुताबिक खुद बाइक से डॉक्टर के कमरे के बाहर तक आ गया। किसी की सूचना पर डॉयल 100 पुलिस टीम भी सीएचसी पहुंची। बब्लू का कहना था कि ससुराल ग्राम लोहदर मुंडेरवा आया था। जहां पत्नी, बच्चों के साथ अपनी बहन के घर बायपोखर चली गई थी। इससे खफा होकर बब्लू ने यह कदम उठाया। सीएचसी प्रभारी सूर्य कुमार कन्नौजिया ने बताया कि बब्लू ने बताया कि उसने कीटनाशक दवा पी ली थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें