पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के घरसोहिया में बच्चों के बीच शुरू हुए विवाद को लेकर बड़ों में जमकर घमासान हुआ। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व सरिया लेकर आमने-सामने आ गए। इस मारपीट में छह लोगों को चोटें आईं। एक के हाथ की हड्डी टूट गई है। यूपी-100 टीम ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घरसोहिया गांव के कुछ बच्चे शनिवार को बकरी चराने गए थे। इसी दौरान उनके बीच उनमें बहस हो गई। इसे लेकर देर रात 11 बजे एक ही परिवार के कई लोग लाठी-डंडे व सरिया लेकर घर पर चढ़ गए। किताबुलनिशा पत्नी सूलेमान का आरोप है कि बचाने आई उनकी बेटी नजमा खातून, सफीदुन्निशा पत्नी इस्लाम, सजरूलनिशा पुत्री चुन्नू, इमरान, इस्लाम आदि को मारपीट कर घायल कर दिया। मोहम्मद के सिर में गंभीर चोट आईं। जबकि सजरूलनिशा का दायां हाथ टूट गया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।