आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस की जनरल बोगी से 31 किलोग्राम कच्ची चांदी बरामद की। चांदी रखने और ले जाने के आरोप में मथुरा निवासी सर्वेश कुमार सिंह को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।
बस्ती रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश शुक्ल ने बताया कि सोमवार शाम दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस की बस्ती स्टेशन पर चेकिंग की गई।
इस दौरान एक संदिग्ध रूप से पड़े बोरे की तलाशी ली जिसमें कच्ची चांदी पाई गई।
इस बोरे के मालिक के बारे में पूछताछ की गई तो सर्वेश कुमारसिंह ने इस बोरे के बारे में जानकारी दी कि बोरा उसका है। वह इसे दिल्ली लेकर जा रहा है। तलाशी लेने पर इसमें 31 किलोग्राम कच्ची चांदी मिली।
इस संबंध में इनकम टैक्स कमिश्नर को सूचित किया गया है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मौके पर बस्ती जीआरपी के प्रभारी तरुण कुमार पांडे, एसआई रणविजय पंाडे संतकबीर नगर जीआरपी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।