बस्ती। कलवारी रोड पर नगर थाने के अक्सड़ा निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा रात साढ़े दस बजे हादसा हुआ। तीनों इसी थाना क्षेत्र के महुरैया के निवासी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जो लालगंज थाना क्षेत्र के कछुआडे़ गांव से लौट रहे थे। कार का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। इसलिए इनमें दो का शव कार की बॉडी काटकर निकाला गया। पुलिस के अनुसार कार चला रहे 22 वर्षीय कृष्ण मणि निषाद अपनी पत्नी ससुराल पहुंचा कर लौटते रहा था। थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार कृष्ण मणि के अलावा कार में राहुल निषाद पुत्र स्व. रामू निषाद 21 वर्ष और इसी उम्र के सचिन निषाद पुत्र रूदल प्रसाद भी बैठे थे। ट्रक कलवारी कीओर से जैसे ही खड़ौआ जाट और टोल के बीच पहुंचा सामने से आई कार से जा टकराया।