फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से युवक की मौत
बस्ती-महुली मार्ग के पंखोंबारी के पास दुर्घटना, पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। बस्ती-महुली मुख्य मार्ग स्थित पंखोंबारी गांव के पास रविवार की रात बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में गंभीर घायल बाइक चालक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र हरवंश निवासी दुधौरा थाना कोतवाली बस्ती रविवार देर रात बाइक से रिश्तेदार को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दतुआखोर गांव छोड़कर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही बस्ती-महुली मार्ग के पंखोंबारी गांव के पास पहुंचे थे कि महादेवा की तरफ से बालू लादकर ट्रैक्टर चालक सामने आ गया। आमने-सामने जोरदार टक्कर लगने से बाइक चालक राजकुमार दूर जाकर गिरे। हेलमेट नहीं पहने होने से सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना होते ही घायल को मदद देने की जगह ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। टक्कर से तेज आवाज होने पर आसपास के लोग दुर्घटना मानकर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन युवक को किसी तरह जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने आधारकार्ड पर दर्ज पते से राजकुमार के घरवालों को घटना की जानकारी देकर बुला लिया। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे पिता हंसराज की तहरीर पर पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है। राजकुमार की दो बेटियां छह वर्षीय रिया, चार वर्षीय प्रिया तथा छह माह का बेटा अभय है। मौत की जानकारी होते ही पत्नी समेत घर वालों का रो-रोकर बुराहाल है।

फोटो

बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर और कार में मारी ठोकर
ट्रैक्टर पलटा, ट्रक छोड़कर भाग निकला चालक
कार क्षतिग्रस्त, सभी सवार सुरक्षित निकाले
ट्रक को वाल्टरगंज पुलिस ने कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचन्द। अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से ट्रैक्टर पलट गया। इसके बाद भाग रहे चालक ने कार को भी चपेट में ले लिया। पीछे से टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। पीछाकर ट्रक को रोका गया लेकिन चालक मौके से भाग निकला। वाल्टरगंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। हादसे में सभी सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग स्थित मानिकचन्द चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर लगने से गन्ना लेकर जा रहा ट्रैक्टर पलट गया। भागने के दौरान बेकाबू हुए ट्रक की चपेट में कार भी आ गई। मौके पर रहे कांस्टेबल विजय गुप्ता ने बाइक से पीछा कर पांच किमी दूर विशुनपुरवा बाजार के पास ट्रक को रोका लेकिन चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ट्रक चालक सीमेंट लादकर सिद्धार्थनगर जा रहा था। जिसे कब्जे में थाने पर लाया गया। ट्रैक्टर पलटने के दौरान चालक रामनेवास निवासी जोगिया थाना वाल्टरगंज बीच में फंस गए थे, जिन्हें लोगों ने सुरक्षित निकाला। राम नेवास गन्ना लादकर अठदमा चीनी मिल जा रहे थे। वहीं, गाजीपुर के मिरदारपुर निवासी राजेंद्र यादव कार से बच्चों के साथ गांव में एक समारोह से वापस आ सिद्धार्थनगर जा रहे थे। राजेंद्र स्टेट बैंक रमवापुर में कार्यरत हैं। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हुई है।


ठेला चालक को बचाने में पलटा टेंपो, तीन घायल
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के फोरलेन पर जमौलिया गांव के सामने सोमवार करीब चार बजे अयोध्या जा रहा टेंपो ठेला चालक को बचाने में पलट गया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। टेंपो में 45 वर्षीय महेंद्र सिंह उनकी पत्नी नीतू सिंह, रेखा पत्नी अशोक कुमार निवासी खानपुर थाना नवाबगंज जिला गोंडा बैठे थे। ठेले को बचाने में अनियंत्रित होने से पलटने से सभी घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने टेंपो सहित चालक पंकज कुमार थाना खास हर्रैया को भी हिरासत में लिया। टेंपो पर बैठे परशुरामपुर थाना के रघुकुल निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि चालक नशे की हालत में टेंपो चला रहा था। एतराज करने पर भी नहीं माना। इसके कारण यह घटना हुई है।

छप्पर में आग, गृहस्थी का सामान राख
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के बाघानाला गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में छप्पर का घर जल गया। इसमें रखे गृहस्थी से संबंधित सारे सामान राख में बदल गए। आग सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे रामअवध सिंह के घर में बने छप्पर में लगी। धुआं उठते देखकर परिवार सहित पड़ोसियों ने शोरगुल मचाते हुए बुझाने की कोशिश की। हवा चलने की वजह से देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी गई। आग पर गांव के लोग जब तक काबू पाते भूसा, आठ बोरी गेहूं, बिस्तर, चारपाई, कीमती इमारती लकड़ियां आदि तमाम गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया। हलका लेखपाल सुभाष यादव, चौकी प्रभारी विक्रमजोत हरेकृष्ण उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर जानकारी लेने के साथ ही रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।


फोटो

ट्रैक्टर और पिकअप में आमने-सामने टक्कर
गौर ओवरब्रिज के दक्षिणी सिरे के पास हादसा, बाइक चालक को बचाने में अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। कस्बे में ओवरब्रिज के दक्षिण सिरे पर सोमवार शाम ट्रैक्टर चालक गन्ना लादकर निकल रहा था अचानक बाइक सवार सामने आ गया। जिसे बचाने में अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर ट्रॉली पिकअप से जा भिड़ा। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

सोनहा थाना क्षेत्र के चिरैयाडाड़ निवासी हरिराम चौधरी ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लादकर बभनान जा रहे थे। अभी गौर ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से बाइक सवार सामने से आ गया। उसको बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पिकअप से जा भिड़ा, जिससे ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। हर कोई बचाव कार्य में जुट गया। घटना से गौर-पैकोलिया मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे गौर थाने के उपनिरीक्षक जगन्नाथ यादव ने बीच-बचाव कराकर ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरब्रिज से बाहर किया और रास्ते को सुचारु कराया। बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन मौके से पिकअप और ट्रैक्टर के चालक वाहन छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें