छावनी थाना क्षेत्र मे पुलिस ने अवैध शराब बनाने का समान पकड़ा।
अवैध शराब के विरुद्घ रविवार को चलाए गए अभियान में पुलिस ने 18 सौ लीटर कच्ची शराब बरामद किया। इस कारोबार में लिप्त 34 लोग गिरफ्तार किए गए। शराब बनाने की 10 भट्टी नष्ट की गई, जबकि 85 कुंटल महुआ व शराब बनाने की सामग्री नष्ट किया गया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार छावनी क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में दबिश दी गई। जहां जमीन के अंदर छिपाई गई भारी मात्रा में लहन भी पकड़ी गई। इसके अलावा दुबौलिया में पूरेओरी राय, उभाई, पण्डूल घाट में टीम ने दबिश दी। मौके पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। हर्रैया में थानाध्यक्ष केडी सिंह की अगुवाई में अभियान चला। कप्तानगंज, परसरामपुर समेत अन्य इलाकों में भी पुलिस टीमों ने कच्ची के ठिकानों पर दबिश दी।