फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो वायरल होने पर पुलिस में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडियो वायरल होने पर पुलिस में खलबली
विज्ञापन

महिला ने देरशाम डीआईजी ने दिया प्रार्थनापत्र
डीआईजी बोले, जाली करेंसी के साथ पकड़ा गया है पति
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सोशल मीडिया में वायरल एक ऑडियो को लेकर मंगलवार शाम पुलिस महकमे में तूफान खड़ा कर दिया। ऑडियो में जिले की स्वॉट टीम पर आरोपी को छोड़ने के एवज में रुपये मांगने की बात रिकॉर्ड है। देरशाम शहर के गांवगोडिया मोहल्ले की महिला प्रार्थनापत्र लेकर डीआईजी के पास पहुंची। उसने आरोप लगाया कि सोमवार की दोपहर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके पति को घर से उठा लिया। बाद में उन्हें छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये मांगने लगे। पुलिस का कहना है कि ऑडियो पेशबंदी में बनाकर आरोपी को बचाने के लिए इस्तेमाल किया गया है। डीआईजी ने बताया कि महिला का पति जाली करेंसी के साथ पकड़ा गया है। उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। रही बात रुपये मांगने की, इस संबंध में एसपी से जांच कराने की बात डीआईजी बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें