फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/हर्रैया। क्षेत्र के लबदहा गांव में बुधवार को नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर हर्रैया पुलिस पहुंची। सीओ राहुल पांडेय की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह ने कमरे से शव निकलवाया। देर शाम एएसपी पंकज भी गांव में पहुंचे और पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव के दीपक पुत्र हृदयराम की शादी 21 जून को छावनी के जैतापुर निवासी प्रीती पुत्री राममूरत से हुई। एक सप्ताह तक ससुराल में रहने के बाद मायके गई। मुंबई में रहने वाला उसका पति दीपक कुछ दिन पहले ही घर आया। तीन दिन पहले वह अपनी पत्नी प्रीती को मायके से बुलाया। इन तीन दिनों में न जाने क्या हुआ कि बुधवार की शाम प्रीती अपने कमरे में साड़ी के फंदे से लटकते मिली। अपराह्न करीब 3 बजे उसे फंदे से लटकते देख परिवार वालों के होश उड़ गये। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें