फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो.. नशेड़ी के खाना बनाते समय आग से फूस का घर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

नशेड़ी के खाना बनाते समय झोपड़ी में लगी आग
छावनी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की भार्थी पुरवा की घटना
पिता-पत्नी को घर से खदेड़कर खुद खाना बनाने लगा था
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की भार्थी पुरवा पर शराब के नशे में धुत युवक की नालायकी से झोपड़ी जलकर राख हो गई। पत्नी और पिता से झगड़ा करके वह खुद खाना बनाने लगा। इससे झोपड़ी में आग लग गई। चूल्हे के समीप चारपाई पर सो रही पांच वर्षीय उसकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे पास-पड़ोस के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नशे में धुत रमेश ने पत्नी दुलारी और पिता बाबूलाल से विवाद करके उन्हें घर से भगा दिया था। इसके बाद वह खुद ही खाना बनाने लगा। इस बीच आग लग गई। रमेश के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे। नाबालिग पिंकी को झोपड़ी से बाहर निकालकर आग बुझाई। इस दौरान फायर ब्रिगेड को फोन किया गया परंतु कोई नहीं पहुंचा। बुधवार को बालिका की मां दुलारी बाबा बाबूलाल के साथ छावनी थाने पर पहुंची और पति रमेश के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें