फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में चार साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम मिलन सिंह की अदालत ने गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी पुत्र को चार साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई है। आरोपी को दस हजार रुपये अर्थदंड भी देना होगा। इसे अदा न करने पर पांच माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने अदालत में घटना का विवरण रखा। कहा कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी निर्मला सिंह ने तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि 22 नवंबर 2013 की रात छोटा बेटा उपेंद्र सिंह उर्फ प्रमोद अपने पिता रामशंकर से पंद्रह लाख रुपये मांग रहा था। पिता ने जब पैसा देने से इंकार कर दिया तो प्रमोद ने उन पर सब्बल से हमला बोल दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

न्यायालय ने गवाहों के बयान व साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें