संदिग्ध हालत मे महिला झुलसी
हर्रैया। छावनी क्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव में संदिग्ध हालत में महिला झुलस गई। परिजन आननफानन में सीएचसी हर्रैया लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना मंगलवार को संतोष की 50 वर्षीय पत्नी के साथ हुई।