दहेज उत्पीड़न में पांच पर मुकदमा दर्ज
दुबौलिया के रमवापुर राजा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। रमवापुर राजा गांव के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
दुबौलिया पुलिस को प्रमिला देवी पुत्री उदयराज निवासी घुरहूपुर थाना गौर ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। बताया है कि शादी दुबौलिया क्षेत्र के रमवापुर राजा गांव के अपूर्व कुमार से हुई है। आरोप लगाया कि दहेज में मोटरसाइकिल, सोने की चेन मांग करने लगे। नहीं मिलने पर गाली-गलौज और धमकी देते हैं। दुबौलिया पुलिस ने प्रमिला देवी की तहरीर पर पति अपूर्व कुमार, ससुर लोलई, सास सुशीला ननद चंचल, निशा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।