फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय दुकान में रात में लगी आग, सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय दुकान मेंलगी आग, सामान जले
विज्ञापन

फोटो
कप्तानगंज-टिनिच रोड के बुधईपुर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। टिनिच मार्ग पर बुधईपुर के पास सड़क के किनारे छप्पर में संचालित चाय की दुुकान में आग लग गई। सुभाष चौधरी वर्षों से जलपान की दुकान संचालित कर रहे हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 11 बजे अचानक दुकान से धुआं उठने लगा। जानकारी होते ही सुभाष दुकान की तरफ भागे। शोरगुल पर जब तक गांव के लोग जुटते तब तक आग पूरे दुकान में फैल चुकी थी। ग्रामीणों के साथ लोगों ने आग को आगे बढ़ने से रोक लिया, लेकिन दुकान में रखा सारा सामान जल गया। दुकानदार ने बताया कि दुकान के सहारे परिवार का भरण-पोषण होता था। आरोप लगाया कि किसी ने रंजिश में दुकान में आग लगा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें