फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब से भरी कार रेलिंग से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब से भरी कार रेलिंग से टकराई
विज्ञापन

- कार सवार महिला समेत तीन हिरासत में
- पुलिस के पीछा करते समय टकराई संदिग्ध कार
- एक लाख बताई जा रही कार में लदी अंग्रेजी शराब
- थाने पहुंचकर एसपी ने भी की पूछताछ,बड़े गिरोह का संदेह
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फोरलेन पर पूरब की तरफ तेज रफ्तार से जा रही संदिग्ध कार का पुलिस ने पीछा किया तो मुंडेरवा थाने के परसा पुल की रेलिंग से जा टकराई। पीछे से पहुंचे पुलिस कर्मी उस समय दंग रह गए जब कार के भीतर अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी दिखीं। चालक के अलावा दो महिलाएं भी कार में सवार थीं। मनोज मिश्र, उसकी पत्नी शोभा और विनीता के रूप में पहचान के बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है। कार की तलाशी लेने पर गत्तों में भरी 750 एमएल की 160 बोतलें बरामद की गईं, जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।
चौकी प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल अनिल पांडेय, सिपाही रंजीत सिंह, रजत सिंह राजपूत, दीवान भयानाथ भाष्कर की टीम ने जब घेराबंदी की तो भागने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। तेज ठोकर लगने से कार के अंदर रखी काफी बोतलें टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर एसपी पंकज कुमार भी थाने पहुंचे और तीनों से पूछताछ की। उनका कहना है कि प्रकरण से जुडे़ विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि तीनों किसी बड़े तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। कारण यह कि बरामद बोतलें हरियाणा की पैक की गई हैं और उसे लेकर जा रही कार बिहार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें