फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय वीडियो बनाने में डूब गया बालक

Sun, 30 Sep 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
इरफान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत के भटहा तालाब में दोस्तों संग नहा रहा बालक वीडियो बनवाने के प्रयास में गहरे पानी में समा गया। बच्चों के शोरगुल पर लोग जब तक पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। रविवार को कस्बे के वार्ड नंबर 11 चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी वाहिद अली का 13 वर्षीय बेटा इरफान मोहल्ले के अरमान, शिवम, राहुल व एक अन्य के साथ तालाब पर पहुंचा। दोपहर करीब एक बजे इरफान निर्माणाधीन अंतेष्टि स्थल के तालाब में नहा रहा था। उसके दोस्त किनारे बैठकर वीडियो बनाने लगे। इस दौरान इरफान गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इरफान कस्बे के इंस्पायर एकेडमी में कक्षा चार में पढ़ता था। वह अपने चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वहीं उसके साथ तालाब में नहाने गए 10 वर्षीय अरमान ने बताया कि जब इरफान डूबने लगा तो मैंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन न जाने कब उसने मेरा हाथ छोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि नगर पंचायत की ओर से अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के समय तालाब को जगह-जगह जेसीबी से गहरा खोदा गया था। इसीके चलते बच्चे जान नहीं पाए और गहरे पानी में चले गए। इस बाबत चौकी इंचार्ज बभनान जेपी पांडेय ने बताया तालाब में डूबने की सूचना पर मौके पर पहुंचा तो परिजन शव लेकर घर आ चुके थे। मृतक किशोर के परिजन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते हैं न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें