फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से तकरार में युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से तकरार में युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

परशुरामपुर के सिकंदरपुर कस्बे की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे में रविवार रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण गृहकलह बताया जा रहा है।
सिकंदरपुर बाजार निवासी विनोद गुप्ता (35) पुत्र मंगली प्रसाद रोजी रोटी के चक्कर में दिल्ली में रहकर कमाई करते थे। उनकी पत्नी आरती तथा दो बच्चे घर पर परिजनों के साथ रहते हैं। बीते कुछ महीनों से पत्नी मायके लखनऊ चली गई थी। जिसे लेकर विनोद का नोकझोंक हुआ करता था। आसपास के लोगों में चर्चा थी कि कुछ दिनों से लखनऊ अपनी पत्नी के पास रह रहा था।रविवार को पत्नी से कुछ कहासुनी हुई। देर शाम विनोद अपने घर सिकंदरपुर आ गया और भोजन के बाद कमरे में सोने गया।सुबह देर तक नहीं जगा तो उसका छोटा भाई संतोष कमरे का दरवाजा खटखटाया। बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर देखा तो विनोद फांसी के फंदे से झूल रहा था। इस बात की सूचना उसने परशुरामपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिनोद के शव को नीचे उतरवाया तथा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें