फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में रुधौली के जवान की रहस्यमय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा में रुधौली के जवान की रहस्यमय मौत
विज्ञापन


रुधौली।
राजस्थान के कोटा में 19 वर्षीय बीएसएफ जवान की रहस्यमय मौत हो गई। बीएसएफ के अधिकारी आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन परिवार और उनके सगे संबंधी किसी साजिश की आशंका जता रहे हैं। उनकी मांग है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच हो।
क्षेत्र के कुड़ही निवासी 20 वर्षीय अतुल पांडेय हाल में ही बीएसएफ में भर्ती हुए। साल भर ट्रेनिंग के बाद 28 अगस्त 2017 को राजस्थान के कोटा स्थित बटालियन में बतौर कांस्टेबल ज्वाइन किया। पिता उदय नारायण पांडेय की 20 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। घर में मां राधिका पांडेय और बड़े भाई विपुल हताश हैं। पिता के बाद घर की जिम्मेदारियां उठाते हुए परिवार वालों ने दोनों की परवरिश की। 02 अक्टूबर को तड़के करीब चार बजे मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटा में अतुल के बटालियन के एएसआई गोविंद सिंह ने बताया कि पहली अक्टूबर की रात 12 बजे से 02 बजे तक बटालियन की गेट पर अतुल और एक अन्य कृष्णलाल की ड्यूटी संतरी के रूप में लगाई गई थी। रात को ड्यूटी पूरी होने बाद अतुल दूसरे संतरी कृष्णलाल से यह कहकर गेट से हटा कि वह अगली ड्यूटी वाले को जगाने जा रहा है। अभी वह गेट से सौ फीट अंदर आया होगा कि उसने अपनी सर्विस रायफल से खुद के गले पर गोली मार ली। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, घरवालों ने सेना द्वारा बताये जा रहे मौत के कारण से साफ इन्कार कर दिया है। साथ ही उसकी मौत की जांच की मांग भी की है। अतुल की अभी शादी नहीं हुई थी। घर वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। कमाऊ पूत की मौत पर शुभचिंतकों को भी विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें