फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसिखिए बदमाशों की करतूत है ट्रक लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटीले बेल्ट डालकर ट्रक पंक्चर करने वाले लुटेरों के गिरोह की नकल करके नगर थानाक्षेत्र में लूटपाट की गई। ताकि पुलिस भ्रमित होकर बाहरी गिरोह ढूंढने में खाक छानती रहे। मगर उनकी कहानी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह नौसिखिया बदमाशों की करतूत है, जिन्होंने पुलिस को गुमराह करने के लिए यह तरीका इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस अभी इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से बच रही है लेकिन अंदरखाने में उसने पूरी पृष्ठभूमि तलाश ली है। बदमाशों के पैदल भागने से भी पुलिस का शक स्थानीय बदमाशों पर ज्यादा है। नगर थाने के गड़हा गौतम के पास ट्रक पंक्चर करके ड्राइवर-खलासी से लूटपाट की घटना का पर्दाफाश न होने से पुलिस की नींद हराम है। 30/31 मई की रात उत्तराखंड से बिहार के हाजीपुर पहुंचाने के लिए गैस सिलेंडर लदा ट्रक तिलकपुर के पास पहुंचा तो अचानक कई पंचर हो गए। जिससे ट्रक असंतुलित होने लगा तो चालक ने हड़बड़ाकर गाड़ी रोक दी। टायर पंक्चर देख उसे बदलने की सोच ही रहा था कि कुछ युवक पहुंच गए। उनमें से दो ने ड्राइवर व खलासी की कनपटी पर तमंचा तान दिया। पुलिस के अनुसार 18 हजार रुपये छीन कर बदमाश पैदल भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें