फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्षिप्तावस्था में मिली 11 वर्ष पूर्व गायब युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज (बस्ती)। 11वर्ष पूर्व घर से अचानक गायब हुई युवती रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के दड़वा मिश्र गांव स्थित बाग से पुलिस ने बरामद किया। युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने परिवार वालों को सिपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक युवती का नाम गायत्री है। वर्ष 2006 में घर से बाहर निकली और गायब हो गई थी। उस समय वह सातवीं की छात्रा थी। काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका था इसकी सूचना लालगंज थाने पर भी दी गई थी। रविवार को कुछ बच्चे आम के बाग में खेल रहे थे। इसी बीच उनकी नजर झाड़ियों के बीच घूमती एक युवती पर पड़ी। बच्चों ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद पहुंची महिला सिपाही उसे अपने साथ थाने ले आई। जहां बातचीत के बाद उसके घर का पता चल गया। थानाध्यक्ष संजय शुक्ल ने बताया कि बरामद युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें