फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से तार नहीं जोड़ने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल से तार नहीं जोड़ने पर युवक को पीटा
विज्ञापन

फोटो
बेहोश होने पर दूर ले जाकर फेंक दिया
पूछताछ के बाद दो हिरासत में लिए गए
अमर उजाला ब्यूरो
टिनिच। कप्तानगंज थाने के दुबौला चौकी क्षेत्र के गयाजीतपुर गांव में मंगलवार दोपहर मनबढ़ों ने युवक की पिटाई कर दी। बेहोश होने पर उसे दूर ले जाकर फेंक दिया। युवक का कुसूर सिर्फ इतना था कि बिजली का तार पोल से जोड़ने से मना कर दिया था। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मंगलवार सुबह अरविंद चौधरी व घनश्याम पोल से तार जोड़ने के लिए गांव के ही पवन कुमार से कहा। तार जोड़ने से पवन ने मना कर दिया। इससे नाराज अरविंद कुमार, घनश्याम, सुशील और अनिल दोपहर बाद करीब तीन बजे पवन के घर जा धमके और पहुंचते ही पवन को पीटने लगे। घर की महिलाओं के विरोध करने पर मां 50 वर्षीय कैलासा देवी पत्नी संतराम व बहन 16 वर्षीय गीता से भी मारपीट की। पिटाई से बेहोश हुए पवन कुमार (35) को गाड़ी में लादकर बेहोशी की हालत में थाना क्षेत्र के तेनुआ मंदिर के चौराहे के पास फेंक दिया। जिसे देखकर आसपास के लोगों ने डायल 100 को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश पवन को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। घरवालों से भी दुबौला पुलिस चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि लोग सुबह से ही पंचायत कर रहे थे। एक बार झड़प भी हुई है। बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें